इस्लामी गणतंत्र ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा की उच्च परिषद के प्रमुख ने कहा है कि आईएस के विरुद्ध गठबंधन में भागीदारी के डेनमार्क के अनुरोध को तेहरान ने ठुकरा दिया।
अली शमख़ानी ने बुधवार को बताया कि कुछ पश्चिमी और अरब देशों पर आधारित आईएस से मुक़ाबले के लिए बनाए गए गठबंधन में भाग लेने के डेनमार्क के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह अनुरोध डेनमार्क के विदेश मंत्री ने किया था जिसके जवाब में उन्हें बता दिया गया है कि ईरान के अधिकारियों ने इस प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया।
अली शमख़ानी ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, आतंकवाद के विरुद्ध वास्तविक संघर्ष का ध्वजवाहक रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों से मुक़ाबला करने में इराक़ और सीरिया की सरकारों का ईरान साथ देता रहेगा। उन्होंने क्षेत्र में आतंकवादी एवं अतिवादी गुटों के अस्तित्व में आने पर रोक की आवश्यकता पर बल दिया।
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा की उच्च परिषद के प्रमुख ने कहा है कि कुछ क्षेत्रीय शासकों की ओर से दमनकारी नीति अपनाना, वर्चस्ववाद विरोधी भावना की ओर ध्यान न दिया जाना, मुसलमानों को भावनाओं को अनदेखा करना और लोकतंत्र के न पाए जाने जैसे विषयों ने इन देशों के नागरिकों को अतिवादियों के साथ सहयोग पर विवश किया है।
18 सितंबर 2014 - 07:29
समाचार कोड: 638471
इस्लामी गणतंत्र ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा की उच्च परिषद के प्रमुख ने कहा है कि आईएस के विरुद्ध गठबंधन में भागीदारी के डेनमार्क के अनुरोध को तेहरान ने ठुकरा दिया।